शिमला
१० नवंबर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल काँग्रेस मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने हिमाचल BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिम धर सूद के उन पर प्रदेश की महिलाओ और कर्मचारियो को 1500 रुपये प्रतिमाह और OPS के मुद्दे पर बेवकूफ बनाने के आरोपो का करारा जवाब दिया।

अलका लांबा ने कहा की उन्हे आज ही पता लगा की भाजपा का महिला मोर्चा सक्रिय भी है। वर्ना पिछले पाँच साल महिलाओ से जुड़े किसी भी मुद्दे एवं समस्या पर आवाज उठाते हुए इन्हे किसी ने नही देखा। आज अचानक चुनावी मौसम मे जब भाजपा की कलई खुल गई और जमीन खिसकने लगी तो अनर्गल आरोप लगाने के लिए राशिम धर सूद को उतार दिया गया।

महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रू देने का काँग्रेस का वादा सिर्फ वादा नही बल्कि गारंटी है। बेतहाशा महंगाई से जूझ रही हिमाचल की महिला को इस राशि से मदत मिलेगी। आदरणीय प्रियंका गांधी जी ने अपनी रेलीऔ मे इस बात को जोर देकर कहा है। अच्छा होता अगर राशिम धर सूद हिमाचल के महिलाओ के दुःख दर्द पर अपनी आवाज उठाती, महंगाई पर सरकार से लड़ती, गैस सिलिंडर के दाम कम करने को कहती और प्रदेश मे महिलाओ के खिलाफ बढ़ते अपराधो पर जवाब देती।

OPS पर राशिम धर सूद ने कहा था काँग्रेस अपने अन्य राज्यो मे OPS नही दे रही और अलका लांबा झूठ बोल रही है। अलका ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा की भाजपा झूठा प्रचार करने मे अव्वल है। तथ्यो से इनका नाता ही नही है और ये अपने हिसाब से तथ्यो को तोड़ मरोड़ कर पेश करते है। OPS राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड मे OPS लागू किया जा चुका है। राशिम को याद करना चाहिए की उनके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने OPS मांगनेवाले कर्मचारियो से दंभ भरी जबान मे कहा था जिसको OPS चाहिए, चुनाव लड़े और OPS ले। उस वक्त तमाम भाजपा नेता और नेत्री चुप बैठे थे। क्या उस पर राशिम धर सूद कुछ कहना चाहेगी? आज OPS का मुद्दा चुनाव मे उलटफेर करता हुआ दिख रहा है तो भाजपाई डरे हुए है और अनर्गल आरोपो पर उतर आये है।

अलका लांबा ने कहा की काँग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन् खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल जी, सासंद, प्रभारी राजीव शुक्ला जी, महासचिव प्रियंका गांधी जी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व मे काँग्रेस ने हिमाचल की जनता को जो जो गारंटी दी है उन सब का अक्षरशः पालन किया जायेगा। कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मे OPS लागू करने के निर्णय पर मुहर लगेगी। हिमाचल की माता बहनो को 1500 रू की मासिक सहायता बैंक खातो मे मिलेगी। भाजपा के नेताओ से आग्रह है की अब वो जयराम ठाकुर सरकार की नाकामियो का खामियाजा भुगतने को तैयार रहे और विपक्ष मे बैठने की मानसिकता अभी से बना ले ताकि 8 दिसंबर को जोर का झटका थोड़ा धीरे से लगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *