प्रदेश में सोमवार को दिवाली के दिन शाम चार बजे के बाद लोकल रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में यात्रियों को बसों की टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए सोमवार को यात्रा करनी होगी। निगम प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि यदि वे दिवाली के दिन बाजारों व दिवाली की खरीदारी करने आएं हों, तो वे समय पर कर लें, ताकि बसों को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शहर में दिवाली के दिन लांग रूट पर भी अधिक बसें नहीं चलेंगी। निगम लांग रूट पर भी एक-एक बसें चलाएगा। शिमला, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, ऊना आदि जिलों से सुबह चलने वाली लांग रूट वाली बसें ही चलेंगी। समयसारिणी के अनुसार जो बसें दिवाली को देर रात तक पहुंचने वाली हैं, वे बसें रूट पर नहीं चल सकेंगी। इसके अतिरिक्त दिवाली के दिन निगम ने एक वोल्वो व ऑर्डिनरी बस शिमला-दिल्ली व दिल्ली-शिमला के लिए एक स्पेशल नाइट सर्विस चलाई है, जिसमें यात्री दिवाली के दिन भी सफर कर सकेंगे।
दिवाली के दिन यानी 24 अक्तूबर को शिमला से दिल्ली के लिए एक वोल्वो रात्रि में नौ बजे चलेगी, वहीं 10 बजे एक ऑर्डिनरी बस दिल्ली को रवाना होगी। इसी तरह दिल्ली से शिमला भी दिवाली की रात एक वोल्वो रात नौ बजे चलेगी। वहीं एक ऑर्डिनरी बस रात 11 बजे दिल्ली से शिमला के लिए रवाना होगी, जिसमें 25 अक्तूबर की सुबह लोग दिल्ली पहुंच सकेंगे। निगम प्रबंधन ने जहां दिवाली के मौके पर लोगोंं को लाने के लिए स्पेशल बसें चलाई हैं। उधर, पंकज सिंघल, जीएम एचआरटीसी ने बताया कि दिवाली के दिन भी शिमला सहित अन्य जिलों से दिल्ली-चंडीगढ़ से स्पेशल बसें चलाई हैं। इसके लोकल रूटों पर दिवाली के दिन शाम चार बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूटों पर ही एक एक बस निगम भेजेगा। वहीं 26 अक्तूबर को लोगों की वापसी के लिए भी स्पेशल बसें निगम ने चलाई हैं।
विश्वकर्मा दिवस पर दोपहर बाद दौड़ेंगी गाडिय़ां
दीपावली के बाद 25 अक्तूबर यानिमंगलवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया जाएगा। विश्वकर्मा दिवस पर चालकों व परिचालकों की ओर से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। ऐसे में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के कारण दोपहर बाद ही एचआरटीसी की बसें चलेंगी। सुबह के समय बहुत कम बसें चलेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *