Vastu Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उनके घर में कभी भी धन की कमी न हो और वह सफल व्यक्ति बनें। जिसके लिए सभी काफी मेहनत भी करते हैं लेकिन बावजूद इसके उन्हें सफलता नहीं मिलती। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेहनत के साथ-साथ भाग्य का होना भी जरूरी है। लेकिन कई बार लक्ष्मी जी की कृपा न होने पर भी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है मां की कृपा पाने के लिए कुछ वास्तु उपाय को अपनाया जाए।
इन्हीं वास्तु उपाय में एक घर की तिजोरी के बारे में है। आमतौर पर तिजोरी सभी के घरों में होती है। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि वो इसे ऐसे ही खाली छोड़ देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। घर की तिजोरी या अलमारी में कुछ रुपए के साथ कुछ चीजों को जरूर रखना चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होगी। साथ ही मां की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
तो आइए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं जिसे तिजोरी या अलमारी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।
कुबेर यंत्र
वास्तु शास्त्र में कुबेर यंत्र को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। इसको घर में रखने से सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए घर की तिजोरी या फिर अलमारी में इसे जरूर रखना चाहिए। इससे आपके घर में धन की कमी नहीं होगी। आप इसके अलावा श्री यंत्र भी रख सकते हैं।
