Spread the love

11 जून 2022,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग इस बार 25 से 28 जून तक कुल्लू जिला में होने जा रहा है। इस वर्ग की तैयारियां हेतु कुल्लू जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं का विभाजन करते हुए लगभग 100 कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हैं।

इसी कड़ी में आज मनाली के माल रोड पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक धन संग्रह अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू विभाग संयोजक प्रशांत नेगी ने बताया की विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के साथ साथ सामाजिक संगठन के रूप में भी समाज में अपनी भूमिका निभाते आया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक स्वावलंबन संगठन है जो अपना कार्य व गतिविधियां समाज के सहयोग से ही करता आया है। इसी कड़ी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कुल्लू जिला के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक धन संग्रह का अभियान चलाया गया है। इस अभ्यास वर्ग में सहयोग करने हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज के सभी नागरिकों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अभ्यास वर्ग 25 से 28 जून तक बौद्ध मठ , शाढाबाई भुंतर में होने जा रहा है।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *