Spread the love

करसोग।। मंडी जिला के करसोग में टूर्नामेंट के लिए छात्रों को ले जा रही ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जिसमें दो छात्र घायल हो गए हैं। एक छात्र को उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को स्कूल अध्यापक खुद चला रहा था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ पाठशाला भंथल के पांच छात्र शनिवार दोपहर बाद ऑल्टो कार (HP 30-7378) में अध्यापक खुबराम के साथ टूर्नामेंट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोमाकोटी के लिए जा रहे थे। अचानक कैलोधार से 2 किलोमीटर पीछे कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट नीचे लुढ़क गई।

इस दौरान कार पहाड़ी पर एक पेड़ पर अटक गई, जिसमें दो छात्रों को चोटें आई हैं। घायल छात्रों के नाम लितेश और भूपेश बताए जा रहे हैं। इसमें एक छात्र लितेश को सिविल अस्पताल करसोग में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रैफर किया गया है। अध्यापक सहित अन्य तीन छात्र सुरक्षित बताए जा रहे है।

उधर, डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि करसोग में छात्रों को टूर्नामेंट को ले जा रही ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में स्कूल अध्यापक सहित पांच छात्र सवार थे। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *