Spread the love

शिमला, 21 जून
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में कौशल विकास भत्ते के लिए जिला के 5 प्रशिक्षण संस्थानों का मनोनयन किया।
उन्होंने बताया कि सुन्नी में हिम वेबकाॅम संस्थान, रोहडू में गोल्डन इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, ठियोग में गोल्डन इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, नेरवा में सरस्वती कम्प्यूटर एजुकेशन व कसुम्पटी में राष्ट्रीय इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी को चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर है तथा दक्षता उन्नयन पर सरकार द्वारा विशेष बल दिया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर व स्वरोजगार के प्रति प्रेरित हो सके।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *