शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत के घनाहटटी में कुफरी धार के लखदाता प्रांगण में विजयदशमी से पूर्व फ्री कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया। घनाहटटी लेपर्ड और कुफ्टू के बीच पहला मैच खेला गया।

घनाहटटी लेपर्ड ने 49 अंक अर्जित कर यह मैच अपने नाम किया। इसी तरह दूसरा मैच शिमला 7A और शिमला 7B के बीच खेला गया। शिमला 7A ने 39 अंक लेकर यह मैच अपने नाम किया। तीसरा मैच संजौली और कुफ्टू बाॅयज के मध्य खेला गया। जिसमें शिमला कॉलेज टीम ने 20 अंकों के मुकाबले 88 अंक हासिल कर यह मैच अपने नाम किया।

इसके बाद सेधन और शिमला 7बी के बीच में मैैच खेला गया। इस रौमांचिक मैच मे 30 अंकों के मुकाबले 34 अंक सेधन टीम ने लिए। अगला मैच घनाहट्टी लेपर्ड और संजौली टीम के बीच खेला गया। जिसमें संजौली टीम ने जीत हासिल की उसके तुरंत बाद सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें घणाहट्टी लेपर्ड और शिमला 7A के बीच खेला गया। 19 अंकों के मुकाबले 38 अंक हासिल कर शिमला 7A फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसी तरह दूसरा मैच सेधन और संजौली के बीच खेला गया। जिसमें सेधन टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई और इसी तरह फाइनल मैच शिमला 7A और सेेधन के बीच खेला गया। फाइनल मैच लगभग एकतरफा ही देखने को मिला। शिमला 7A ने 15 अंकों के मुकाबले 34 अंक हासिल कर यह फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।फाइनल टीम को ट्रॉफी के साथ ₹11000 इनाम राशि के साथ नवाजा गया। इस तरह रनरअप रही सेधन टीम को ट्रॉफी और 5100रु की नगद राशि के साथ नवाजा गया। पीयूष जोकि शिमला 7A टीम से था उसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नवाजा गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *