शिमला: होटल सागर व्यू में चीफ लाइफ वेलफेयर असोसिएशन शिमला मंडल का अधिवेशन में शिमला की 15 शाखाओं व 5 सेटेलाइट ऑफिस के 50 से अधिक प्रतिनिधि ने भाग लिया। अधिवेशन में कार्यकारी कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी कारगुजारी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट पर सभी प्रतिनिधियों ने विस्तार पूर्वक चर्चा में हिस्सा लिया। बैठक के उपरांत वरिष्ठ सदस्य मुकंदलाल व रातकृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अधिवेशन में सीडब्ल्यूए कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें हरी लाल शर्मा को राज्य अध्यक्ष व दीवान वर्मा को महासचिव की कमान सौंपी गई। इसके अलावा रविंद्र गुलेरिया कोषाध्यक्ष, विजय राणा संगठन व प्रेस सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में मुकंदलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आरके शर्मा, सुशील बंसल, हीर भगवान नेगी तथा शशि शर्मा इन चारों पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी।

जहाँ राकेश बंसल बतौर सीडब्लयूए मोटीवेटर सेवाए देंगे वहीं प्रकाश शर्मा, मंजीत परमार लीगल एडवाइजर होगें ऐडी नेगी और रामकृष्ण ठाकुर व हेमंत को कार्यकारिणी में सलाहकार का स्थान मिला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *