शिमला में लांगवुड के पास एक पोजेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी आल्टो कार पर जा गिरी। हादसे में पोजेरो के चालक समेत दो लोगों को चोटे आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से निकलकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत यह रही की आल्टो गाड़ी में कोई नहीं बैठा था।
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *