राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनहट्टी में एनएसएस शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी कामिनी शर्मा और बलवंत सिंह के द्वारा स्वयं सेवियों को परेड और व्यायाम कराए गए उसके बाद स्वयं सेवियों ने प्रभात फेरी के दोरन मंदिर परिसर सफाई की तथा मंदिर में आरती की फिर स्वयं सेवियों ने घनाहट्टी के प्राथमिक विद्यालय में क्यारियां बनाई तथा झाड़ियों को साफ किया।


उसके बाद स्वयं सेवियों ने बच्चो के समक्ष एनएसएस गीत गया जिसका छोटे बच्चो ने खूब आनंद लिया .बौद्धिक सत्र में कमलेश शास्त्री जी ने स्वयं सेवियों को भारतीय संस्कृति को तथा अपने माता पिता ,गुरुजनों की आज्ञा पालन करने का संदेश दिया उन्होंने विद्यार्थियों को समय के उपयोग के महत्व के बारे में भी बताया। शाम को पांच बजे आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से काजल आंचल और पल्लवी ने योग करवाया तथा स्वयं सेवियों का खेल खेल में आत्म विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जो काफी हद तक सार्थक रहा ।

प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।
उसके बाद विद्यार्थियों ने रात्रि भोज किया जिसे अग्नि ग्रुप के करण ,रोहित,हर्षित, हितेश, स्वाति,मुस्कान,गरिमा,सेजल,ने तैयार किया।
