Spread the love

शिमला,20 फरवरी बीतेदिन डुमहेर पंचायत अंतर पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने शिरकत करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत युवक मंडल नरोली ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था।जिसमें इस क्षेत्र की 28 टीमों ने भाग लिया।
इस दौरान हिमराल ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए खेलों के प्रति उनकी रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां हमारा प्रेम भाव बढ़ता है वही ग्रामीण प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने का भी एक उचित स्थान मिलता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये पूरी तरह बचनबद्ध है।
हिमराल ने कहा कि क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह जिन्हें युवा व खेल विभाग का दायित्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया है वह उनके आभारी है। उन्होंने कहा कि उनके लोकप्रिय नेता विक्रमादित्य सिंह युवाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।
इस दौरान हिमराल ने विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर उनके साथ बीडीसी सदस्य नेक चंद वर्मा,हेम दास पाल,कुशल्या शर्मा,कृष्ण लाल वर्मा,पुष्पा वर्मा,नोख राम वर्मा,देव राज वर्मा,मोहिंदर वर्मा,मीनाक्षी वर्मा,नारायण हिमराल सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *