Spread the love

राजकीय महाविद्यालय धामी स्थित कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत प्रभात फेरी व प्रार्थना सभा से शुरू हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय के साथ लगती सड़क की स्वयं सेवकों के द्वारा साफ सफाई की गई।

एनएसएस वाटिका में सफेदी इत्यादि की गई। इस दौरान सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं खेल व सांस्कृतिक निदेशक डॉ हरिसिंह ठाकुर बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित हुए। वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर व अन्य प्राध्यापक वर्ग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां दर्ज की गई जिसमें दीपिका के द्वारा कविता दिव्य व दीपाली के द्वारा सात दिवसीय शिविर के अनुभव तथा मीनाक्षी के द्वारा संस्कृत गीत प्रस्तुत किया गया।

डॉक्टर हरिसिंह ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निस्वार्थ समाज सेवा करने, समर्पण भावना रखने, नशे से दूर रहने तथा अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने, व्यक्तित्व निर्माण आदि के संबंध में जानकारियां प्रदान की। उन्होंने स्वयंसेवकों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दोपहर भोजन के पश्चात स्वयंसेवकों के द्वारा सामूहिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में साक्षी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान का आह्वान किया। इसी तरह राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय शिविर के कार्यों को वीडियोग्राफी के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में हरे रामा हरे कृष्णा भजन को सामूहिक रूप में गाकर इस सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *