Spread the love


24 मार्च 2023 रंजना फिल्म्स ,शोर्यगेट व् एसएम् रिकार्ड्स द्वारा हिमाचल लोकगीत “लाड़ी सुरमा” का वीडियो 27 मार्च को वर्ल्ड थियेटर डे पर रिलीज़ किया जा रहा है। सामंत शाही सोच को दर्शाता ये लोक गाथा गीत पारम्परिक है। जिसमे ज़मीनों पर लगने वाले टेक्स के बदले गांव का धनवान शक्तिशाली जमींदार गरीब किसान की बेटी को बलपूर्वक हासिल करना चाहता है।

सामाजिक आर्थिक समस्या में उलझकर हज़ारों गरीब किसानो की बेटियों व् स्त्रियों को आदिकाल से आर्थिक असमानता के कारण घोर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है ,जो की पुरुष के समान एक दूसरे लिंग पर भयानक त्रासदी रही है। ये लोकगीत ढीली नाटी है जो हिमाचल के पहाड़ी ज़िलों में गायी व् नाची जाती है। इस विडिओ का संगीत निर्देशन शशि भूषण नेगी ने किया है। शौर्यवीर सागर ने फिल्म निर्देशन किया है। रंजना जरेट ने इस संगीत फिल्म का निर्माण रंजना फिल्म्स के अंतर्गत किया है।

इस वीडियो में पुंडीर ,राजीव जीवन ,रंजना जरेट ,प्रवीण जरेट ,ईश्वर दास,अंशुल शर्मा ,अखिलेश गुलेरिआ, एडी जरेट ,प्रेरणा सेन ,सुनिधि ,दक्ष ने रोल निभाया है। धीरज रघुवंशी व् शौर्य वीर सागर ने इसमें स्पेशल रोल निभाया है।संगीत कोर्स नवीन शर्मा ,दक्ष शर्मा ,सपना शर्मा व् दीक्षा ठाकुर ने गाया है। विडिओ बी जी एम् रवि जे, डायलॉग डबिंग हरनेक औलख, निर्माण नियंत्रक ईश्वर दास, उप निर्देशक व् सहायक धीरज रघुवंशी, सहायक राजनेश्वर चौहान व् रोनित राणा, इ पी वरदान बिंद्रा एडिटर, निर्देशन व् प्रचार नियंत्रण शौर्य वीर सागर आदि ने बखूबी अपना अपना किरदार निभाया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *