हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर शिमला में इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैम्पियनशिप शुरू हो गई है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इसका शुभारंभ किया। प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र स्तान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रो बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रूस,
वियतनाम, साउथ कोरिया, फिलीपींस के बॉक्सर भाग ले रहे हैं, जो बीती शाम को ही शिमला पहुंच गए थे।
इनके बीच हो रही फाइट
लाइट वेट वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह वियतनाम के दाई लाम के बीच पहली फाइट हो रही है। भारत के अर्जुन सुपर लाइट वेट वर्ग में फिलीपीन्स के जूआनटियों से भिड़ेंगे। कोरिया के जोइवॉन किम वेल्थर वेट वर्ग में भारत के नितविर से फाइट कर रहे हैं।
रूस के मूसालोव से हिमाचल के सक्षम की चुनौतीलाइट हैवी वेट वर्ग में हिमाचल के सक्षम ठाकुर (खेलो इंडिया गेम में गोल्ड मेडल विजेता) और रूस के मूसालोव भिड़ रहे हैं। अंतिम मुकाबला लाइट हेवी वेट वर्ग में भारत के कार्तिक व रूस के मक्सिम राइटर के बीच
खेला जाएगा। इसमें 10 मुक्केबाज अपना दमखम दिखाएंगे।