शिमला: सोमवार, 25 दिसंबर को जिला की पंचायतों में प्रधान मंत्री किसान परिपूर्ण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुलाई गई विशेष ग्राम सभा की कड़ी में ग्राम पंचायत टुटू- मजठाई की विशेष ग्राम सभा में सरकार की ओर से नामित कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचे । जबकि पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सभी वार्ड सदस्य और पंचायत के अन्य लोग दोपहर एक बजे तक पंचायत घर मजठाई में उनका इंतजार करते रहे ।
भारत सरकार के इस अभियान के अंतर्गत किसानों व आम जनों को राजस्व, कॉमन सर्विस सेंटर और इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के संदर्भ में जानकारी प्रदान की जानी थी ।
पंचायत प्रधान उत्तम कश्यप ने नामित प्रतिनिधियों के विशेष ग्राम सभा में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में सरकार से नामित अधिकारियों/प्रतिनिधियों की तैनाती को विशेष ग्राम सभा की घोषण से पूर्व सुनिश्चित करने या ऐसे कार्यक्रमों को नियमित ग्राम सभाओं के साथ जोड़ने काअनुरोध किया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *