30 दिसम्बर 2023 राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनोग ने अपना वार्षिक परिणाम घोषित किया। इस अवसर पर मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

उषा शर्मा मुख्यअध्यापिका जो कि 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत हो रहीं है उन्हें भी विदाई पार्टी दी गई। रामा नंद जो कि राजकीय उच्च पाठशाल चनोग के कर्मचारी थे वे भी 30 दिसम्बर 2023 सेवानिवृत्त हुए। मनोज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि मेरे तीन-चार कार्यकाल में उषा शर्मा ने बहुत अच्छा कार्य किया है।

मनोज कुमार ने सेवानिवृत हुए राम नंद की भी प्रशसा करते हुए बताया कि वे बहुत ही अच्छे कर्मचारी थे जो कि पूरी ईमानदारी से अपना काम करते थे। मनोज कुमार ने शंकुतला ठाकुर, अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनोग के द्वारा किये गये कार्यों की भी सराहना की। प्रियंका शर्मा जो कि बॉवी वार्ड की सदस्य भी है की सराहना करते हुए कहा कि वे पिछले एक वर्ष से बिना किसी धन रशि के बच्चो को पढ़ा रहीं है। मनोज कुमार ने उनका भी धन्यवाद किया। जेबीटी अध्यापक नरेश शर्मा ने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। मनोज कुमार, लत्ता देवी वार्ड सदस्य चनोग ने प्राथमिक पाठशाला के नए बन रहे भवन का भी निरिक्षण किया।

मनोज कुमार ने इस कार्य को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। मनोज कुमार ने लोक प्रिय विधायक व हि० प्र० सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत चनोग के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर हो रहें है। मनोज कुमार ने मे इस अवसर पर कक्षा में प्रथम द्वितिय व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया। कक्षा प्रथम में शिवाय शर्मा, मंयक कक्षा दूसरी में मोहित, प्रतीक कक्षा तीन में सुहासिनी, निताक्षी चौथी में हर्षिता, मानसी और कक्षा पांच में याचना व जतिन ने प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त किया है।


इस अवसर पर राम लाल, रुप राम ठाकुर, हरदेव सिंह ठाकुर, हरी चंद ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, संजय ठाकुर प्रेम लाल, अशोक कुमार व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बच्चो के अभिभावक उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *