Spread the love

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्पेन को 2-1 से हराकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने कमाल कर दिया। तोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में भी भारत ने कांस्य पदक ही अपने नाम किया था।भारत के लिए हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इस तरह 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में बैक टू बैक मेडल आया है। इससे पहले 1968 मैक्सिको ओलंपिक और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस तरह मौजूदा ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या चार हो चुकी है। इससे पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को हराकर 60 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने का ख्वाब तोड़ा था।
श्रीजेश को सम्मानजनक विदाई
ब्रॉन्ज मेडल के साथ हॉकी टीम ने अपने सीनियर प्लेयर और दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश को पदक से विदाई दी क्योंकि उन्होंने पहले ही संन्यास का फैसला ले लिया था। ऐसे में श्रीजेश को सम्मानजक विदाई भी भारत के इस शानदार खेल की वजह बनी। मैच जीतने के बाद श्रीजेश ने गोल पोस्ट पर चढ़कर अपने चिर-परिचित अंदाज में जश्न मनाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *