Spread the love

06 अक्तूबर 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 75 वर्षों से देश और समाज में छात्र हित एवं समाज हित में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की इसी के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शिमला के तीन स्थानों पर परीक्षा केंद्र स्थापित किया जिसमें 247 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इसी के साथ बयान जारी करते हुए इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद पिछले कई वर्षों से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष करती आ रही है जिसका परिणाम 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर घोषित किया जाता है ।

जिसमें प्रदेश भर में प्रथम स्थान वाले विद्यार्थी को 31000 दूसरे स्थान वाले विद्यार्थी को 21हजार तीसरे स्थान वाले विद्यार्थी को 15000 तथा अन्य पांच विद्यार्थियों को 11000 देकर सम्मानित किया जाएगा इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 10000 द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 7000 तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5000 अन्य पांच विद्यार्थियों को 1000 सम्मानित राशि से पुरस्करित किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए हनी शर्मा ने कहा की छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विद्यार्थी परिषद समाज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद समय-समय पर मिशन साहसी जैसे अभियान को देश भर में चलती है जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्र से महिलाओं को आत्मरक्षा करने के गुण सिखाए गए उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी परिषद ऐसे आंदोलन का आयोजन करती रहेगी जिस समाज का हर वर्ग सशक्त हो ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *