Spread the love

शिमलाः राजधानी शिमला में सार्वजनिक शौचालयों के इस्तेमाल पर अब महिला और पुरुष दोनों को पांच रुपये शुल्क चुकाना होगा। पहले केवल महिलाओं से ही ये शुल्क लिया जाता था। नगर निगम नए साल से शहर के 30 सार्वजनिक शौचालयों में शुल्क वसूली की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। नगर निगम शिमला के तहत 130 शौचालय आते हैं। फिलहाल 30 शौचायलयों पर यूजर चार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में इस पर चर्चा भी हुई। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह टॉयलेट टैक्स नहीं है, बल्कि इसे मेंटेनेंस के लिए वसूला जाएगा। नगर निगम शिमला सुलभ शौचालय को टॉयलेट की मेंटेनेंस के लिए पैसे देता है। मेंटेनेंस के लिए यह शुल्क लगाया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *