शिमला, 5 जनवरी : शिमला में चलती बस में एक 63 वर्षीय व्यक्ति द्वारा युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह घटना शनिवार

देर शामकी है। जब पीडिता शिमला की ओर जा रही एक निजी बस में सफर कर रही थी।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी बस में यात्रा कर रही थी। जैसे ही बस रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए युवती ने तुरंत बस से उतरने का निर्णय लिया। लेकिन बस से उतरने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इस दौरान हिम्मत दिखाते हुए पास में खड़े एक ट्रैफिक कांस्टेबल से मदद मांगी। कांस्टेबल ने तुरंत स्थिति को समझते हुए आरोपी को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि आरोपी एक 63 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी है। पुलिस पीडिता के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा बीएनएस की धारा 74 व 78 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *