शिमला 21 जनवरी 2025। ग्राम पंचायत चनोग के मॉ भीमा काली मन्दिर सुजाना के प्रांगण में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण का शिविर महिलाओं को स्वरोजगार व सवावलंबन के लिए लगाया गया।

यह शिविर 21.01. 2025 से 19.02.2025 तक चलेगा। इस शिविर में वस्त्र पर कढ़ाई, चित्रकारी करना महिलाओं को सिखाया जायेगा। इस शिविर में ग्राम पंचायत चनोग के विभिन्न गांव से 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


ग्राम पंचायत चनोग में इस तरह का शिविर पहली बार लगाया जा रहा है। शिविर में ब्लॉक ट्रेनिग कॉर्डिनेटर बिमला व आरएसईटीआई से मनीशा शर्मा कोर्स कॉर्डिनेटर ने महिलाओं को बताया कि इस शिविर से महिलाओं को अपना रोजगार व अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिलेगी। ग्राम पंचायत चनोग के इस शिविर का पूरा उत्तरदायित्व गीता शर्मा वार्ड सदस्य पवाबो, व खेम चन्द वार्ड सदस्य सुजाना को सौंपा गया है। इस अवसर पर मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग ने महिलाओं को जिला सिरमौर में स्वयं सहायता समहू द्वारा चलाये जा रहे विश्राम गृह व उनके द्वारा तैयार किये जाने वाले उत्पादों को दिखाने के लिए ले जाने का वायदा भी किया। मनोज कुमार ने कहा कि इस शिविर के परिणाम देखने के बाद इसी तरह का दूसरा शिविर भी ग्राम पंचायत चनोग में लगाया जायेगा। इस अवसर पर गीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, नीना ठाकुर, खेम चन्द, योगराज, प्रेम लाल, कामेश्वर शर्मा, कमल दत्त, गोपाल ठाकुर आरएसईटीआई कार्यालय सहायक रजत कुमार, नीतिश भारद्वाज, नरेश ठाकुर रोहित गौतम्, जीत राम शर्मा व अशोक कुमार उपस्थित रहे।
