Spread the love

हिमाचल प्रदेश में महिलाएं और बेटियां कितनी सुरक्षित हैं इस बात का अंदाजा प्रदेश भर में आए दिन सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों से पता चलता है। देवभूमि में कई छोटी बच्चियां गर्भवती मिल रही हैं। कई बेटियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक 14 साल की लड़की दुष्कर्म का शिकार हुई है।

शिमला के ठियोग से सामने आया मामला

मामला शिमला जिला के उपमंडल ठियोग से सामने आया है। यहां एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। बड़ी बात यह है कि अरोपी भी पीड़ित के गांव का ही रहने वाला है। आरोपी ने छात्रा से उस समय दुष्कर्म किया, जब वह घर से स्कूल जा रही थी। इतना ही नहीं आरोपी ने दो बार छात्रा के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।

पीड़िता की मां ने दर्ज करवाई शिकायत

पीड़िता की मां ने ठियोग पुलिस थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।

स्कूल जाते समय रास्ते में किया मुंह काला

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दो बार शारीरिक संबंध बनाए। पहले जब 10 फरवरी को छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी उसने रास्ते में उसके साथ जबरन संबंध बनाए। उसके बाद 12 फरवरी को एक बार फिर स्कूल जाते उनकी बेटी के साथ आरोपी ने नीचता की और बेटी को यह बात किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *