टीम इंडिया ने दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया और जीत दर्ज की।
‘
मार्च 9, 2025
भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस फाइनल में शानदार खेल दिखाया. खासकर कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रन की अहम पारी खेली. उपकप्तान ने भी 31 रन बनाकर टीम का साथ दिया। सेमीफाइनल के हीरो विराट कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एक समय भारत मुश्किल में था, लेकिन श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 61 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला. श्रेयस 48 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने, वहीं अक्षर पटेल को 28 रन पर माइकल ब्रेसवेल ने आउट किया।
हालांकि, केएल राहुल ने फिर से टीम इंडिया को जीत दिलाई और सेमीफाइनल की तरह इस फाइनल में भी नाबाद रहते हुए भारत को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई.