Spread the love

3 अक्टूबर को शाहपुर परिसर में भी दिखेगा परिषद का परचम:–अभाविप

केंद्रीय विश्वविद्यालय में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत, 20 में से 18 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए 2 प्रतिनिधियों पर 3 अक्टूबर को चुनाव:–नैंसी अटल

परिषद की सेवा और संघर्ष की जीत, केंद्रीय विश्वविद्यालय में एबीवीपी का वर्चस्व:–अभाविप

__________________________
30-09-2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहां कि अभाविप ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनावों में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। इस चुनाव में 20 विभागीय प्रतिनिधियों में से 18 पर परिषद के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। यह परिणाम संगठन की मजबूत पकड़ और विद्यार्थियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों में बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज से नितिन ठाकुर, सुनील कपूर, हर्षित पुंडीर; एजुकेशन एंड ह्यूमैनिटीज से साक्षी ठाकुर, गौरव; लैंग्वेजेज से दिव्यांशु चौधरी, अभिषेक; अर्थ एंड एनवायरनमेंटल साइंस से अभय; लाइफ साइंस से करण व ईशा सकलानी; मैथमेटिक्स, कंप्यूटर एंड इन्फॉर्मेशन साइंस से गुलाब सिंह, नीरज; फाइन आर्ट्स एंड आर्ट एजुकेशन से हर्ष मिश्रा, आर्यन चौधरी; टूरिज्म, ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट से स्वास्तिक भारद्वाज; जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया से प्रगति पांडे तथा सोशल साइंस से निशांत सकलानी और मोहनलाल शामिल हैं।

अब आगामी 3 अक्टूबर को शाहपुर परिसर के *स्कूल ऑफ फिजिकल एंड मैटेरियल साइंसेज में दो विभागीय प्रतिनिधियों के चुनाव होने जा रहे हैं। परिषद की ओर से दीक्षांत राणा और कुशल उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।* एबीवीपी का कहना है कि जिस प्रकार विद्यार्थियों ने पहले चरण में परिषद पर विश्वास जताया है, उसी प्रकार शाहपुर परिसर में भी विजय का परचम लहराया जाएगा।

प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहां कि परिषद ने इस जीत को विद्यार्थियों की आकांक्षाओं और भरोसे की जीत बताया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि एबीवीपी सदैव छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संघर्ष व सेवा की परंपरा को और सशक्त बनाती रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *