शिमला 07 मार्च 2026 । महिला एवं बाल विकास परियोजना मशोबरा द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। “पोषण भी पढ़ाई भी” विषय के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा श्रीमती इंदु शर्मा ने नवचेतना एवं आधारशिला के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में 0-6 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के पांच कारकों जैसे संज्ञानात्मक, शारीरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा भाषा विकास पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्वस्थ बच्चे और मानव जीवन चक्र में पोषण की भूमिका क्षेम- मेम पहचान एवं दिव्यांग बच्चों के लिए आंगनवाड़ी शिष्टाचार इत्यादि विषयों पर भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में वृत्त धामी, घनाहट्टी, शोधी एवं सांगटी की 118 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
इस शिवर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टूटू के डॉक्टर अतुल शर्मा ने Right of person with disabilities act 2016 विषय पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ अतुल शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के पोषण व उनके अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जागरूक किया। यह शिविर प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।