शिमला 24 मार्च 2026। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल बैंकिंग सेवाएं ही नहीं देता. बल्कि अपने ग्राहकों के प्रति मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा सम्मान करता है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने बैंक की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं की महत्ता पर जनता का भरोसा और बढ़ा दिया है। कुछ दिनों पहले एक महिला अपनी बहू के साथ भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुँची। उनके बेटे का आकस्मिक निधन हो गया था और वह भारी मन से अपने बेटे का बैंक खाता बंद कराने आई थी। जब उन्होंने शाखा प्रबंधक को अपनी स्थिति बताई, तो बैंक कर्मियों ने केवल खाता बंद करने की औपचारिकता पूरी करने के बजाय सहानुभूति दिखाते हुए खाते की गहनता से जाँच की।
₹436 का निवेश और ₹2 लाख की मदद
खाते की जांच के दौरान बैंक अधिकारियों ने पाया कि मृतक के खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत ₹436 का वार्षिक प्रीमियम कटा हुआ था। शाखा प्रबंधक ने तुरंत परिवार को इस बीमा योजना के बारे में जानकारी दी और दावा (Claim) प्रक्रिया शुरू करवाई।
बैंक की तत्परता का परिणाम यह रहा कि मात्र एक हफ्ते के भीतर दावे की राशि ₹2 लाख सीधे परिवार के खाते से हस्तांतरित कर दी गई। जिस समय परिवार अपने कमाऊ सदस्य को खोने के गम में था उस समय इस आर्थिक सदद ने उन्हें बहुत बडा सहारा दिया।
सामाजिक सुरक्षा योजनाएं: भविष्य के लिए सुरक्षा कवच
इस घटना के बाद शाखा प्रबंधक श्री दिनेश सिंह ठाकुर ने आम जनता से अपील की है कि वे सरकार की इन दो
प्रमुख बीमा योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं
लाभ किसी भी कारण से मृत्यु होने पर नॉमिनी को ₹2 लाख का जीवन बीमा मिलता है।
पात्रता 18 से 50 वर्ष की आयु के खाताधारक।
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
प्रीमियम मात्र ₹20 प्रति वर्ष।
लाभ दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख का कवर।
पात्रता 18 से 70 वर्ष की आयु के खाताधारक।
भारतीय स्टेट बैंक की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है।