Spread the love

नेरवा/शिमला, 30 मार्च, 2026ः- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में संत निरंकारी मंडल की ब्रांच चंबी चौपाल द्वारा कंवर कॉम्प्लेक्स नेरवा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निरंकारी भक्तों व स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर राक्तदान की निस्वार्थ सेवा में योगदान दिया गया। इस शिविर में आईजीएमसी शिमला हॉस्पिटल के ब्लड बैंक विभाग से सम्मिलित डॉक्टर सुधीर तथा उनकी टीम ने लगभग 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में मुख्य उपस्थिति आदरणीय श्री हेमराज भारद्वाज (संयोजक शिमला) की रही। इस उपलक्ष्य पर सेवानिवृत्ति तहसीलदार ओम प्रकाश मेहता जी भी मौजूद रहे।

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी ने “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” का अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया। यह संदेश आज भी प्रत्येक निरंकारी भक्तों के हृदय में सेवा और समर्पण की प्रेरक लौ बनकर जीवंत है।

  1. यह महाअभियान केवल रक्तदान नहीं, बल्कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य सिखलाईयों करुणा, सेवा और एकत्व जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारने का सजीव माध्यम है जो हमें यह सिखाता है कि मानवता ही सर्वोच्च धर्म है। इसी प्रेरणा से प्रेरित संत निरंकारी मिशन, सेवा और समर्पण के पथ पर निरंतर मानवता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *