टुटू सोमवार को फ्लोरेंस बैंक्वेट हॉल, बनूटी में प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर पीढ़ीगत अर्थात दो या दो से अधिक पीढ़ियों (जैसे दादा-दादी, माता-पिता और बच्चे) के बीच पीढ़ियों के अन्तर से रिश्तों में बन रही दूरियों को कम करने पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला कल्याण अधिकारी, श्री कपिल शर्मा जबकि खण्ड विकास अधिकारी टुटू , श्री ब्रजेश भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन, श्री सतीश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी, शिमला (ग्रामीण) द्वारा किया गया। इस अवसर पर टुटू विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभवों के आधार पर पीढ़ियों के अंतर से उत्पन्न हो रही रिश्तों में दूरियों को कम करने तथा बजुर्गों के साथ सद्भावना और प्रेम भाव से रहने पर बल दिया गया।
विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों ने अपने पुराने अनुभवों को सांझा करते हुए नशे और मोबाइल एडिक्शन से दूर रहने तथा बजुर्गों का आदर सम्मान करना तथा उनके साथ बैठकर उनके बातचीत करने का संदेश दिया। राजकीय उच्च विद्यालय, बनूटी और स्थानीय पब्लिक स्कूल के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्राचीन एवं आधुनिक पीढ़ियों के संबंधों को सौहार्दपूर्ण रिश्तों को स्थापित करने पर भाषण और कविताएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी, श्री सतीश शर्मा द्वारा वर्तमान वैश्विक विषयों पर क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों तथा नन्हें मुन्ने बच्चों ने भाग लिया। विभाग द्वारा इस कार्यशाला के प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई साथ ही प्रत्येक प्रतिभागियों को मोमेंटो दे कर सम्मानित भी किया गया।