Spread the love

शिमला, 8 मई

राजधानी शिमला में उस समय सनसनी फैल गई जब नगर निगम शिमला के डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस रमेश्वर शर्मा का शव उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक रमेश्वर शर्मा शुक्रवार दोपहर तक कार्यालय में मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने ऑफिस से छुट्टी ली और घर चले गए। शाम के समय उनके आवास पर उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मृतक शिमला स्थित अपने आवास में अकेले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

रमेश्वर शर्मा नगर निगम में डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस के पद पर कार्यरत थे और विभाग में उनकी पहचान एक शांत एवं जिम्मेदार अधिकारी के रूप में थी। उनके निधन की खबर से निगम कर्मचारियों और अधिकारियों में गहरा दुख है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *