Spread the love

पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में राजधानी शिमला की शिमला ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत शकराह में भी आज मतदान हुआ। सुबह 7: 00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। लोगों में सुबह से ही वोट डालने का उत्साह बना हुआ था। ग्राम पंचायत शकराह में कुल 821 मतों में से 702 मत पड़े। इस प्रकार लगभग 85% मतदान हुआ जिसमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। महिलाओं और युवाओं में जोश देखते ही बनता था। लोगों की ज्यादा रुचि प्रधान पद के लिए थी। ग्राम पंचायत शकराह में प्रधान पद के लिए मेहर चंद, ईश्वर दास, ओम प्रकाश और संजीव कुमार उमीदवार थे। इसी तरह उप प्रधान पद के लिए सतपाल शर्मा और अनूप सिंह कंवर प्रतिभागी रहे। प्रधान पद के लिए संजीव कुमार ने 222 मत प्राप्त किए। इसी तरह दूसरे स्थान पर मेहर चंद को 209 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर ईश्वर दास को 186 मत प्राप्त हुए। और ओमप्रकाश को 71 मत पड़े। इसी प्रकार उप प्रधान पद के लिए सतपाल शर्मा को 462 मत प्राप्त हुए अनूप कंवर को 230 मत प्राप्त हुए। उप प्रधान पद में 232 मतों से सतपाल शर्मा ने बाजी मारी। प्रधान पद में 6 मत नोटा को प्राप्त हुए। उप प्रधान पद में भी पांच मत नोटा को प्राप्त हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *