Spread the love

रविवार को पाहल पंचायत में आयोजित पंचायत की पहली बैठक के दौरान पंचायत के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रधान गरिश शर्मा व उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर ने की बैठक के दौरान पंचायत की मूलभूत सुविधाएं सड़क पानी रास्ते बिजली विषयों पर चर्चा की गई इस बैठक में यह पारित किया गया की हर वार्ड में दो-दो कार्य शुरू की जाए जाएंगे इस बैठक में 150 सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया व जिस में वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर अपने वार्ड की समस्याए उठाई उनकी भागीदारी से पहली बैठक का कोरमा पूरा हुआ जिसमें कडयाची वार्ड से सर्वाधिक संख्या में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। वह अपने गाँव की समस्याएं उठाई। जिसे पंचायत के प्रधान व उप प्रधान ने सुना व उन्हें आने वाली बैठकों में पूरा करने का अश्वाशन दिया।
पंचायत की पहली बैठक के दौरान मुख्य एजंडा आज पंचायत सेक्टरी का इस बैठक में न आना रहा। जिस के कारण पिछले कोई भी रिकॉर्ड पंचायत की बैठक में नहीं दिए गए। बैठक में इस एजेंडे की मांग को पंचायत के वरिष्ट अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक के अंत में प्रधान व उपप्रधान ने बैठक में शामिल हुए लोगों का ध् न्यवाद किया व पंचायत के सभी लोगों को आने वाली हर बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *