शिमला की तरफ से आ रही कार नियंत्रण खो बैठने के कारण डिवाइडर फांदकर सामने वाली लेन में पहुंची और सेना के ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछलकर पीछे जा गिरी और चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया।
मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने बड़ी मशक्कत से चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी (IGMC) शिमला ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल सामने नहीं आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *