शिमला। जिला शिमला के नावर क्षेत्र में दरोटी संपर्क सड़क पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसा सुबह करीब 8:20 बजे हुआ, जिसमें मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। हादसे में जान गंवाने वालों में तीन नेपाली मजदूर भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान दरोटी गांव निवासी कुशल और उनकी मां कल्पना देवी के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य मृ*त*क नेपाली मूल के मजदूर बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है।
टिक्कर नावर के दरोटी में दर्दनाक सड़क हादसे पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया गहरा शोक*
टिक्कर नावर क्षेत्र के दरोटी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों के दुखद निधन पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

