Spread the love

रिकांग पिओ-19 फरवरी,2020-  सत्रहवीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा बल रिकांग पिओ द्वारा आज प्रातः 11.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य रामलीला ग्राउण्ड, रिकाॅगपिओं में संविधान दिवस  के अवसर पर विस्तृृत  हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया ।

  सत्रहवीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल रिकांगपिओं (हि0प्र0) में कार्यरत श्री सुनील कुमार ,द्वितीय कमान, कार्यवाहक सेनानी की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर विस्तृृत हस्ताक्षर अभियान  आज प्रातः 11.00 बजे से 12.00 बजे तक रामलीला ग्राउड रिकाॅगपिओं में आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री एस0 आर0 राणा  पुलिस अधीक्षक ,किन्नौर (हि0प्र0) द्वारा किया गया । इस अवसर पर सिविल प्रशासन के अन्य गणमान्य व्यक्ति, पुलिस प्रशासन एवं सिविल नागरिको तथा 17वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी, जवान एंव हिमवीरागनाए उपस्थित थे।

 इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उददेश्य संविधान की महत्ता एवं संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यो / अधिकारो के विषय में नागरिको को जागरुक करना है । इस अवसर पर उपस्थित सिविल प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति , हिमाचल प्रदेश पुलिस ,जिला -किन्नौर के पुलिस पदाधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं सिविल नागरिको द्वारा भाग लिया  तथा हस्ताक्षर अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने में अमूल्य योगदान दिया गया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *