

संदीप शर्मा भावानगर
पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सबसे छोटी स्तर की इकाई बूथ की स्थापना की है जिसके बलबुले पार्टी संगठन ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी कामयाबी हासिल की है।भाजपा पार्टी में इन दिनों बूथ स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन और विस्तार किया जा रहा है । नई कार्यकारिणी का गठन कार्यकर्ताओ को ऊर्जावान और शक्ति देने का काम करती है यह एक नियम भी है । आज निचार मंडल के तहत सुंगरा बुथ में ग्राम केन्द्र अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा निचार मंडल संजय नेगी की अध्यक्षता में उपस्थित में सुंगरा गांव के बूथ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमे से संजीव कुमार ( सन्जु )को सर्वसहमति से सुंगरा बूथ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, शशि कुमार बुथ उपाध्यक्ष तथा विवेक नेगी को सचिव और राजेंद्र सिंह को बीएलए नियुक्त किया गया है ।
निचार मंडल के तहत अभी तक .30 बूथों में नयी कार्यकारिणी की गठन की गई है । मंडल अध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि आगामी पंचायती राज के चुनावों में भाजपा पार्टी के प्रत्याक्षी को मजबूती देते हुए विजयी बनाने में बूथ अहम भूमिका निभाएंगे।
भाजपा निचार मण्डल और बूथ के कार्यकर्ता भाजपा सरकार के चहुँमुखी योजनाओं और भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यो को जन जन तक पहुँचाते हुए निचार मंडल ही नही अपितु जिले में भी पंचायती राज के चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराने में कामयाब होगी ।