शिमला,16, सितम्बर,2020, – होम आफ नोकिया फोंस, एचएमडी ग्लोबल ने भारत में ‘मेड फार इंडिया, मेड इन इंडिया’ नोकिया सी-3 की सेल शुरू होने की घोषणा की। अब ग्राहक आसानी से स्मार्टफोन में स्विच कर सकेंगे। बड़ी स्क्रीन, पूरा दिन चलने वाली बैटरी लाईफ एवं शानदार कैमरा के साथ नोकिया सी-3 एंड्रायड 10 का अनुभव व ड्यूरेबल डिज़ाईन प्रस्तुत करता है, जिस पर फैंस भरोसा कर सकते हैं। इसका मूल्य भी अत्यधिक किफायती है। इसमें 5.99’’ (15.2 सेमी.) की स्क्रीन व एडैप्टिव ब्राईटनेस के साथ नोकिया सी-3 आपको विशाल डिस्प्ले व घर के अंदर व बाहर बेहतरीन क्लैरिटी प्रदान करता है। यह डिवाईस चाहे खेलने के लिए इस्तेमाल हो या फिर काम करने के लिए आप हर तरह से पूर दिन प्रोडक्टिव बने रह सकते हैं। यह एन्ड्रायड 10, आक्टाकोर प्रोसेसर एवं एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, जैसे बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आल-राउंड परफार्मेंस देता है ताकि आप पूरी क्षमता के साथ काम कर सकें। साथ ही इसमें गूगल असिस्टैंट बटन द्वारा आप बटन प्रेस करके या अपनी आवाज का इस्तेमाल करके नई रेसिपी तलाश सकते हैं, लेटेस्ट न्यूज़ हेडलाईन देख सकते हैं या अन्य कई काम कर सकते हैं। इसके अलावा नोकिया सी-3 एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है। यदि आप भारत में नोकिया सी-3 खरीदते हैं और 1 साल की अवधि में हार्डवेयर की कमी या फिर कोई मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट देखने को मिलता है, तो आप अपनी डिवाईस को नजदीकी नोकिया मोबाईल केयर सेंटर पर ओरिज़नल इनवाईस के साथ ले जाएं और आपकी डिवाईस नियम व शर्तों के अनुरूप रिप्लेस कर दी जाएगी। यदि कोई साफ्टवेयर की समस्या आती है, तो नोकिया मोबाईल केयर आपके नोकिया सी-3 को फ्लैश करके इस समस्या का समाधान कर देगा। यदि नोकिया सी-3 के चार्जर या यूएसबी केबल के साथ कोई हार्डवेयर की समस्या आती है, तो नोकिया मोबाईल केयर 6 माह की वारंटी की शर्तों के तहत एक्सेसरीज़ को रिप्लेस कर देगा।

सनमीत कोच्चर, वाईस प्रेसिडेंट, एचएमडी ग्लोबल ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बेहतरीन स्मार्टफोन का अनुभव किफायती मूल्य में भारत के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। नोकिया सी-3 हमें यह हासिल करने में मदद करेगा और यूज़र्स को स्मार्टफोन का भरोसेमंद अनुभव प्रदान कर सशक्त बनाएगा। भारत में 3 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता स्मार्टफोन में अपग्रेड होने वाले हैं और हमारा मानना है कि उनके लिए नोकिया सी-3 पहली पसंद होगा। यह उनका भरोसेमंद साथी होगा, जिस पर वो अपने रोजमर्रा के काम, पढ़ाई या खेल के लिए भरोसा कर सकते हैं। मैं बहुत उत्साहित हूँ कि नोकिया सी-3 भारत के सर्वोच्च मोबाईल रिटेलर्स एवं हमारे ई-स्टोर नोकिया.काम/फोंस पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह आकर्षक मैमोरी वैरिएंट्स, कलर्स व मूल्यों में उपलब्ध है। फेस्टिव सीज़न नोकिया सी-3 के साथ डिजिटल लाईफ शुरू करने का बेहतरीन अवसर है।’इसमें 5.99’’ (15.2 सेमी.) की एचडी+ स्क्रीन है, जो हर डिटेल को कैप्चर कर ब्राईटनेस को आपकी जरूरत के अनुरूप एडजस्ट कर देती है। आप चाहे घर के अंदर हों या बाहर, आपको बेहतरीन व्यू मिलता है, आप ईमेल भेज सकते हैं या फिर अपना पसंदीदा शो देख सकते हैं। इसमें 3040 एमएएच की बैटरी है। एडैप्टिव बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ यह पूरा दिन चलती है। साथ ही इसमें शक्तिशाली आक्टाकोर प्रोसेसर है, इसलिए नोकिया सी-3 आपके दैनिक टास्क के लिए शानदार स्पीड व एफिशियंसी प्रदान करता है। नोकिया सी-3 टिकाऊ है। इसमें मजबूत व कठोर पालीकार्बोनेट शेल है। यह स्मार्टफोन दैनिक झटकों व आम टूट-फूट को आसानी से झेल सकता है। इसके अलावा नोकिया सी-3 एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है।
नोकिया सी-3 के साथ फोटो व वीडियो बनाकर अपनी यादों को संजो लें। आप इसके 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा एवं एलईडी फ्लैश से हाई क्वालिटी कंटेंट कैप्चर कर सकते हैं, एचडीआर फोटोग्राफी कर सकते हैं एवं फुल एचडी वीडियो बना सकते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है, जिससे सेल्फी लेकर आप उसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं या अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। नोकिया सी3 में समर्पित गूगल असिस्टैंट बटन है। चाहे मौसम का हाल जानना हो या फिर अपना कैलेंडर देखना हो, आपको केवल एक बटन दबाना है और अपनी आवाज का इस्तेमाल करके प्रश्न पूछना है और आपको एक क्षण में ही अपने प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सर्वश्रेष्ठ एन्ड्रायड है, यह लेटेस्ट एन्ड्रायड 10 द्वारा पावर्ड है। यह स्मार्टफोन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, जैसे बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सेंसर आदि प्रदान करता है, जिससे आप फोन तेजी से व आसानी से अनलाक कर सकते हैं।