प्रदेश में कोरोना महामारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है आज पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं। बीते दिन 521 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें जिला सोलन से सबसे अधिक 117 मामले दर्ज किए गए हैं। जिला कुल्लू में 8 मामले, जिला कांगड़ा में 92 मामले, मंडी में 58, लाहौल स्पीति में 46 मामले, बिलासपुर में 18 मामले, राजधानी शिमला में 51 मामले, हमीरपुर में 4 मामले उना में 31 मामले, सिरमौर में 70 मामले, जिला चंबा में 12 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि प्रदेश में 114 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं।

जिसमें बिलासपुर से 13 मामले, चंबा से पांच, कांगड़ा से 6,किन्नौर से 20, लाहौल से 12, मंडी से 9 मामले और सोलन से 49 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं, राजधानी शिमला में 51 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 3 कैथू से, एक अनाडेल से, दो संजौली से, एक मलयाना से, एक न्यू शिमला से, एक कसुम्पटी से, 6 रामपुर से एक नेरवा से, दो मिलिट्री हॉस्पिटल जतोग से, दो कुफ्टा धार से, एक सुन्नी से एक सम्मिट्री से, 1 बीसीएस से, एक मलयाना से, 5 विकास नगर से, 1 ठियोग से, तीन खलीनी से, एक मशोबरा से, एक ननखरी से, नौ मामले जुब्बल कोटखाई से, चार टिक्कर से, पांच रामपुर से, बिलासपुर के झंडूता से आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित आया, एक कुल्लू से शिमला में कोरोना संक्रमित पाया गया। इस प्रकार कुल 10851 मामलों में 4202 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।