शिमला,29, सितम्बर,2020, अटल टनल दुनिया की सबसे बड़ी और उच्चतम उचाई वाली सुरंग में से एक है और इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा यह सुरंग मनाली और लेह के बीच का 46 किमी का फासला कम करेगी। सीमेंन्स की स्टेट ऑफ़ द आर्ट टेक्नोलॉजीज की कार्यकारी कुशलता 10000 फिट और अधिक उचाई पर जंहा की नैसर्गिक तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है वंहा सुरक्षा और कुशलता को बढ़ावा देगी । विश्व का प्रौद्योगिकी लीडर सीमेंन्स ने प्रतिष्ठित परियोजना के लिए भागीदारी की और इस परियोजना में नवीनतम सुरंग ऑटोमेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजीज को लागु किया है। रोहतांग पास पर स्थित इस सुरंग की संपूर्ण लंबाई 9.02 किमी है और यह 10000 फिट के ऊंचाई पर है जो इसे विश्व की सबसे लंबी उचाई बनाती है। सीमेंन्स की टेक्नोलॉजीज विद्युतीकरण, स्वचालन, स्थानीय और रिमोट निगरानी के लिए डिजिटलीकरण समाधान साथ ही कनेक्टिविटी,प्रकाश व्यवस्था, वेंटिलेशन,बिजली वितरण और फायर सेफ्टी सिस्टम दुनिया की सबसे लंबी और सबसे ऊँची सुरंगों में से एक को प्रदान कर रही है।
सुनील माथुर. प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीमेंन्स लिमिटेड ने कहा की इस सफलता के लिए हम सरकार को बधाई देना चाहते है। सीमेंन्स को इस ऐतिहासिक और उच्च प्रौद्योगिकी