Spread the love

धर्मपुर, 29 सितंबर : जल शक्ति, राजस्व, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने युवाओं से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का पूरा लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के बेरोजगार युवाओ को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए यह योजना शुरू की है। इसके तहत युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि उन्हें योग्यतानुसार रोजगार मिल सके।


महेन्द्र सिंह ठाकुर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न इलाकों में विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए बोल रहे थे।  
उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए युवाओं के कौशल निखार पर जोर दिया जा रहा है। इससे कम पढ़े-लिखे युवा और वे जो बीच में ही स्कूली पढाई छोड़ चुके हैं, वे सभी हाथ का काम सीख कर रोजगार कमाने वाले बन रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार करने में बेहद कारगर है।
जलशक्ति मंत्री ने सजाऊ पिपलू में प्रधान मंत्री कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विभिन्न प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए तथा आदर्शिनी वैलफेयर सोसाइटी के कार्यों को सराहा।


6 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास
महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र में करीब 6 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने 27.75 लाख रुपये की लागत से रावमापा भराड़ी में बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास  किया। करीब 91 लाख रुपये की लागत से निर्मित भराड़ी-मढ़ी-गरली सड़क पर ताशलीनाला पुल तथा 74.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित बजौरा नाला (गरली) पुल का उद्घाटन किया।
2.72 करोड़ रुपये की लागत से अवाहदेवी-गद्दीधार-संधोल सड़क पर बने सेवा नाला पुल का उद्घाटन किया। 83.62 लाख से बनने वाले रावमापा चोलंगढ़ के चार कमरों के अतिरिक्त भवन का  शिलान्यास तथा भराड़ी में निरीक्षण कुटीर का भूमिपूजन किया ।


विकास यात्रा में सब बनें सहभागी
उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास  के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इस विकास यात्रा में सभी लोगों से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा । उन्होंने लोगों से शिवा प्रोजेक्ट के तहत कलस्टर बनाने तथा फलोत्पादन आरंभ करने का आग्रह किया ताकि वे आर्थिकी मजबूत हो और स्वावलंबी बन सकें।


महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों-बागवानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए नई नई योजनाएं लाई गई हैं। सरकार का इस ओर विशेष ध्यान है कि किसानों की आमदानी बढ़े और खेतीबाड़ी फायदे का व्यवसाय बने।
जलशक्ति मंत्री ने सजाऊपिपलू,भराड़ी,दरवाड़,गरली,गद्दीधार और चोलंगढ में लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा किया और शेष के शीघ्र निपटान के लिए समबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए ।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, आदर्शिनी वैलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष वंदना गुलेरिया, जिला  भाजपा उपाध्यक्ष सुख राम राणा, पंचायत प्रधान सजाऊ पिपलू कमलेश कुमार, प्रधान डरबाड़ लता ठाकुर, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विवेक धीमान, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति राकेश पराशर, उपनिदेशक बागबानीअशोक धीमान, अधिशाषी अभियन्ता  पीडब्लयूडी जे पी नायक, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा, बीडीओ  सतीश शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *