बिलासपुर 30 सितम्बर:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर जिला बिलासपुर के
कार्यालय से दीपचंद पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से लगभग साढ़े 37
वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। सीएमओ डाॅ.
प्रकाश दरोच ने बताया कि इनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा इन्होंने अपने
कार्यकाल में बहुत मेहनत तथा ईमानदारी से कार्य किया है जो सदैव स्मरणीय
रहेगा। उन्होंने दीपचंद के सुखद भविष्य की कामना की।