प्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कल प्रदेश में 225 नए मामले सामने आए हैं हालांकि कुल्लू, मंडी,शिमला में अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। राजधानी शिमला में भी 44 नए मामले सामने आए हैं। सोलन में 16 मामले, सिरमौर से 13, कांगडा से आठ मामले, कुल्लू से 8, किन्नौर से एक मामला बिलासपुर से 18 मामले, मंडी से 38 मामले, हमीरपुर से 18, चंबा से 13, ऊना से 8 मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश में 7 लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई। जिसमें नेरचौक से 83 साल के रामदयाल, 52 साल के जयसिंहपुर पालमपुर से कोरोना के कारण मौत हुई जिला सोलन के नालागढ़ से 65 साल की महिला की मौत हुई। पालमपुर के 70 साल के पुरुष ने कोरोना की जंग हारी। 85 साल के मोहाल कुल्लू की पुरुष की कोरोना के कारण मौत हुई। वही 358 साल के शेरू नामक व्यक्ति की आईजीएमसी में कोरोना के कारण मौत हुई। वही बालों देवी बाहल मंडी की महिला की मौत हुई। इस प्रकार कुल 7 मौतें दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 288 मौतें दर्ज की गई जिसमें 106 मौतें इसी महीने दर्ज हुई हैं।

हालांकि प्रदेश में 231 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं जिसमें राजधानी शिमला से 25 सोलन से 11 सिरमौर से 36 कुल्लू से 27 दिनों से तीन बिलासपुर से 14 मंडी से हमीरपुर से छे चंबा से नौ लाहौल स्पीति से 24 और 19 से 9 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं प्रदेश में 19914 लोग स्वस्थ हुए हैं।


राजधानी शिमला में बीते दिन 45 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिसमें न्यू शिमला से एक, खलीनी दो, जुब्बल कोटखाई से 5, रामपुर से 11, कुसुम्पटी से दो, मशोबरा से एक, ननखडी से एक, ओल्ड बस स्टैंड के पास से 3, ठियोग से 3, नेरवा से 3, टिक्कर से 3, कुल्लू से एक, मंडी से एक, कुफरी से एक, मतियाना से 2, चंबा से एक, सिरमौर से एक मामला सामने आया है।