प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में 8 लोगों ने कोरोना के कारण जान गवाई। जिसमें नेर चौक मंडी से तीन की मौत कुल्लू के टापरी गांव से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। वही कुल्लू के ढालपुर में 35 वर्षीय युवक की जान गई। वही लाहौल स्पीति के तिन्दी में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने जान गवाई मंडी जिला के टांडी निवासी 38 वर्षीय युवक की मौत हुई। वही आईजीएमसी शिमला में दो लोगों ने जान गवाई । 70 वर्षीय लोअर बाजार के दुकानदार किताबें विक्रेता की करो ना संक्रमण के कारण जान गई। वहीं दूसरा व्यक्ति 40 वर्षीय कश्मीरी मजदूर ने कोरोना के कारण दम तोड़ा। वही धर्मशाला के 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई तथा टांडा के हमीरपुर के देवरा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जान गई। प्रदेश में कुल 8 मौतें दर्ज की गई।

प्रदेश में बीते कल 322 नए मामले सामने आए हैं यह लगातार तीसरे दिन 300 से पार नए मामलों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। बिलासपुर में 9, चंबा में 13, हमीरपुर में 2, कांगड़ा में 45, किन्नौर में 48, कुल्लू में 62, लाहुलस्पति में 10, मंडी में 43, राजधानी शिमला में 55, सिरमौर में 7 सोलन में 14 और उन्ना में 14 लोग नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में 21798 मामलों में 2798 एक्टिव मामले दर्ज किए।

वहीं प्रदेश में 193 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं जिसमें बिलासपुर से 10, चंबा से सात, हमीरपुर से पांच, कांगड़ा से 12, लाहौल स्पीति से 30, कुल्लू से 42, राजधानी शिमला से 19, सिरमौर से 34,सोलन से 26 और ऊना से 8 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में 18571 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। हालांकि 24 लोग राज्य से बाहर गए हैं।

वहीं राजधानी शिमला में 50 नए मामले सामने आए हैं जिसमें संजौली से चार, कसंपति से एक, राम बाजार से तीन, भट्टाकुफर से एक, लाल पानी से एक, खलिनी से तीन, पंथाघाटी से एक, ठियोग से एक, कंडा से एक, टूटीकंडी से एक, लक्कड़ बाजार से 1, जूनगा से एक, आईजीएमसी से पांच, स्नान से एक, मिलिट्री हॉस्पिटल से एक, रोहडू से 8, रामपुर से 4, सुन्नी से एक, नेरवा से 2, ननखड़ी से तीन, चिडग़ांव से तीन, जुब्बल कोटखाई से एक, और मशोबरा से एक मामला दर्ज किया गया है।
