Spread the love

जिला शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निहारी के पास एक ह़ी हादसा हुआ। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह के समय निहारी के पास कार अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक राजेश ठाकुर आयु 46 गांव जखोड़ ग्राम पंचायत की क्यार्टू का रहने वाला था जोकि उसी क्षेत्र से उपप्रधान था। पंचायत के आसपास धर्मपुर व मधान क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उपप्रधान राजेश ठाकुर अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए। स्थानीय थाना प्रभारी डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय निहारी के पास हुआ। जिसमें उप प्रधान राजेश ठाकुर आयु 46 वर्ष की मौके पर मौत हो गई । पुलिस के अनुसार मृतक का देह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *