Spread the love

शिमला 08 जुलाई, 2021 हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मनोनीत राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के विकास में सराहनीय योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को उनकी सादगी, मानवीय व्यवहार और विकासोन्मुखी प्रशासन के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *