आज सुबह से ही रिज मैदान पर राजा वीरभद्र सिंह जी के अंतिम दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गई जिसमें लगभग 8 से 10000 लोगों ने अंतिम दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी के अंतिम दर्शन के लिए रिज शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पुष्पांजलि दी।





