शिमला 09 मई:क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एजुकेयर इंडिया लक्कड़ बाजार शिमला में आईटी मेनेजर, आईटी ऑपरेटर, पार्ट टाईम ऑफिस ट्रेनिज के रिक्त पदों को भरने हेतु 15 जुलाई 2021 को केंपस साक्षात्कार का आयोजन क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में किया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों को भरने के लिए 16 से 35 वर्ष आयुवर्ग की सीमा निर्धारित की गई है । तथा 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है ।
इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 15 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 15 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
शिमला 09 मई:क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एस्केलैप्युस वैल्नेेस प्राईवेट लिमिटिड द्वारिका नई दिल्ली में हैल्थ वेल्नैस एडवाईजर पदों को भरने हेतु कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों को भरने के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक है वह इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 17 जुलाई 2021 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में, उप रोजगार कार्यालय ठियोग में 19 जुलाई को, उप रोजगार कार्यालय जुब्बल में 22 जुलाई, उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू में 24 जुलाई, उपरोजगार कार्यालय रामपुर में 26 जुलाई, उपरोजगार कार्यालय चैपाल में 28 जुलाई तथा उप रोजगार कार्यालय सुन्नी में 30 जुलाई 2021 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है ।