प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने का निर्णय काफी दिनों से जोर पकड़ रहा था। जिसको लेकर भाजपा शासित नगर निगम शिमला ने अपनी मंजूरी दे दी है। गौरतलब हो कि शुक्रवार की नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में विस्तार से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की मूर्ति शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में स्थापित की जाए। यह प्रस्ताव कांग्रेस के पार्षद सिमी नंदा मासिक बैठक में लाया। भाजपा के पार्षदों ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी। ध्वनि मत से सदन में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई वर्तमान में ऐतिहासिक रिज मैदान मे राष्ट्रपिता महात्मा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की प्रतिमाएं स्थापित हैं पहाड़ी राज्यों के विकास में हिमाचल विशेष स्थान रखता है। गौरतलब हो कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य नेता भी यह मांग कर रहे थे