Spread the love

सोना खरीददारों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में पिछले कारोबारी हफ्ते लगातार तीन दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सोना अपने उच्चतम भाव से करीब 9051 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता हो गया है।

जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों सोने की कीमत में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आपको बता दें सोना ने 7 अगस्त 2020 सोना का अबतक का सबसे उच्चतम कीमत 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

निवेश के लिए थोड़ा और करें इंतजार !

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो सोने और चांदी की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो लोग सोना-चांदी में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना की कीमत में 201 रुपये प्रति प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सोना 47149 रुपये प्रति तोला के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी चांदी की कीमत में 292 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। इस कमी के बाद चांदी 62938 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।

इस कारोबारी हफ्ते सोने-चांदी की चाल

सोमवार को सोना 47411 रुपये, मंगलवार को 47710 रुपये, बुधवार को 47340 रुपये, गुरुवार को 47350 रुपये और शुक्रवार को 47149 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि चांदी सोमवार 63608 रुपये, मंगलवार को 63450 रुपये, बुधवार को 63073, गुरुवार को 63230 रुपये और शुक्रवार को 62938 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

इस तरह इस कारोबारी हफ्ते (23-27 August)में सोना 262 रुपये प्रति तोला सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 870 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले हफ्ते (16-20 August) सोने की कीमत में 767 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई, जबकि चांदी की कीमत में 148 रुपये की गिरावट आई थी।

14 से लेकर 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 47149 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 46960 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 43188 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 35362 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना 27585 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं।

ऐसे सोने के बनते हैं गहने

आपको बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें गोल्ड

आपको बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ऐसे करें गहने की शुद्धता की पहचान

गहने यानी ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा। आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *