Spread the love

शिमला 30 सितम्बर 2021 हिमाचल प्रदेश में अब नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर सिस्टम की शुरूआत होने जा रही है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में इसी साल जानी क्षणिक 70 2021-22 से सेमेस्टर सिस्टम शुरू हो जाएगा। सिस्टम के तहत नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नवंबर महीने में कर्म की परीक्षाएं आयोजित होगी तब दोगी परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश सोनी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत नवंबर 2021 और मार्च 2022 में परीक्षाएं आयोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह परीक्षाएं 50:50 पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में पिछले शैक्षणिक सत्र 2020 21 के अनुसार 30 फ़ीसदी की कटौती भी की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *