Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ट्रैफिक समस्या से निजात पाने के लिए शुक्रवार से नई ट्रैफिक व्यवस्था शुरू होगी।जिला प्रशासन नई ट्रैफिक व्यवस्था को शुक्रवार से ट्रायल के तौर पर शुरू करेगा। बता दें कि शहर में ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए डीसी शिमला में पुलिस और एचआरटीसी विभाग को नए ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिसका पहला ट्रायल शुक्रवार को किया जाएगा.डीसी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शहर के लोगों के साथ साथ पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

उन्होंने बताया कि बालूगंज चौक में निर्माणाधीन भवन को पूरा किया जा रहा है। जिस से बालूगंज में लगने वाला जाम भी कम होंगा. वहीं टूटू तथा ढेंडा में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थान का चयन करने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर तथा मंडी की तरफ से आने तथा जाने वाली गाड़ियों को तारादेवी – टूटू सड़क से डायवर्ट किया जाएगा ताकि शहर में गाड़ियों की आवाजाही कम हो सके।इसके अलावा ऊपरी शिमला तथा करसोग की ओर जाने वाली बसें एवं इसके विपरीत ऊपरी शिमला तथा करसोग के इलाकों से आने वाली बसों को ढली बाईपास से सीधा चलाने का प्रयास किया जाएगा ताकि ढली चौक पर बस के कारण लगने वाले जाम को कम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि लोगों को शहर में आने के लिए छोटी बसों व मुद्रिका की सुविधा मिलती रहेगी।इस व्यवस्था से शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *